Breaking: संभल में भीषण सड़क दुर्घटना, 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप और बोलेरो की आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृत लोगों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दा घर भेज दिया है। ये लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे।
ज़िले के बहजोई थाना क्षेत्र में एक केंटर तथा एक पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को देर रात बेहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद- आगरा राजमार्ग पर लेहरावन गांव के पास केंटर और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की जान चली गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग बदायूं के उघेती से एक विवाह समारोह से वापस आ रहे थे।
लखनऊ में एक बयान में मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS