यूपी के बांदा में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी के बांदा में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
X
लड़की एक हैंडपंप से पानी निकालने गई थी उस दौरान एक व्यक्ति ने उसे जबरन एकांत घर में ले गया, जहां उसने और उसके दो साथियों ने लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराध की घटनाएं कम होती नहीं दिख रही हैं। ताजा मामला बांदा जिले से सामने आया है। यहां पर एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरपे किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला इलाके के एक गांव में तीन लोगों द्वारा एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। सर्किल अधिकारी (बांदा सदर) राघवेंद्र सिंह ने कहा कि 15 साल की लड़की का रविवार दोपहर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

लड़की एक हैंडपंप से पानी निकालने गई थी उस दौरान एक व्यक्ति ने उसे जबरन एकांत घर में ले गया, जहां उसने और उसके दो साथियों ने लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। सीओ ने कहा कि लड़की ने घर पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।

पुलिस ने कहा कि लड़की की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

Tags

Next Story