कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर से मिलने वालों की रिपोर्ट निगेटिव, पार्टी में इतने लोग oथे शामिल

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर से मिलने वालों की रिपोर्ट निगेटिव, पार्टी में इतने लोग  oथे शामिल
X
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच उत्तर प्रदेश में एक राहत की सूचना मिली है। कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आने वालों में से इतने लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच एक राहत की खबर आई है। कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर से सीधे संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेटेड किया गया था। जिसकी जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 45 लोगों में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

बता दें कि शुक्रवार को गायिका कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे यूपी शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद लोगों से छिपाकर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के भतीजे आदिल अहमद की बर्थडे पार्टी में गई थी।

जहां पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद थे। पार्टी में आए तमाम नेताओं से भी मुलाकात की। कनिका कपूर में कोरोना के राज खुलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी भी उस पार्टी में शामिल थी।

इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह अपने परिवार संग शामिल हुई थी। कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद योगी सरकार ने पार्टी में हुए सभी शामिल लोगों की लिस्ट जारी करने का आदेश दिए थें।

पार्टी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपने परिवार के साथ, दिल्ली के आदेश सेठ, रफत जमाल, आरती, उर्वशी, लखनऊ की नेहा, नैना भी शामिल रही। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, कुश भार्गव समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा थी।


Tags

Next Story