अखिलेश यादव ने रामपुर दौरा किया रद्द, सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय चीफ अखिलेश यादव ने रामुपर में धारा 144 लागू होने के बाद अपना दौरा रद्द कर दिया है। अखिलेश यादव आज रामपुर में सांसद अजाम खान के पक्ष में होने वाले पार्टी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले थे। लेकिन उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। अब वह 13 और 14 सितंबर को रामपुर जाएंगे।
इसे बाद अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस करके योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन ने मेरे कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी मांगी थी, जोकि हमने उन्हें आठ सितंबर को मुहैया करा दी थी।
इसके बाद प्रशासन की तरफ से दौरे की इजाजत नहीं दी गई। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में बच्चों का भविष्य बन रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं चाहती। यूनिवर्सिटी पर केस किए गए हैं। समाजवादी पार्टी हर स्तर पर सांसद आजम खान के साथ खड़ी है।
आजम खान पर किए गए मुकदमें राजनीति से प्रेरित हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अपने अगले कार्यक्रम के बारे में 13-14 सितंबर को जिला प्रशासन को आवेदन भेजूंगा। साथ ही मैं अपने आने के बारे में भी जानकारी दूंगा।
क्यों प्रदर्शन कर रही सपा
रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ 80 से अधिक केस दर्ज हैं। इन केसो में आजम खान के खिलाफ बिजली चोरी, अवैध जमीन कब्जा, किताबे चोरी, भैंस चोरी, पानी की चोरी जैसे कई आरोप लगे हैं। आजम खान के खिलाफ इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है।
कोर्ट की तरफ से आजम खान के घर के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। कोर्ट की तरफ से चस्पा में आजम खान को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। बता दें कि सांसद आजम खान को रामपुर जिला प्रशासन पहले ही भू-माफिया घोषित कर चुका है। इस संबंध में आजम खान के बचाव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पिछले दिनों लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस की थी।
आखिलेश यादव को रामपुर आने को मना नहीं किया
रामपुर के डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आखिलेश यादव को रामपुर आने को मना नहीं किया है। अखिलेश यादव जेड प्लस सिक्योरिटी रखते हैं। इसलिए उन्हें पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में रुकने इजाजत नहीं दी। क्योंकि यह गेस्ट हाउस बहुत व्यस्त रहता है।
अखिलेश यादव जब यहां रूकेंगे तो पार्टी के कार्यकर्ता वहां जाएंगे तो दिक्कत हो सकती है। अखिलेश यादव ने अपने प्रोग्राम की कोई डिटेल नहीं भेजी, इसलिए हमे जानकारी नहीं है कि वह प्रदर्शन करेंगे या नहीं करेंगे। उन्हें आने में कोई परेशानी नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS