प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा दूसरों को उन चीजों के लिए दोषी ठहराते हैं जो वे करते हैं: अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा दूसरों को उन चीजों के लिए दोषी ठहराते हैं जो वे करते हैं: अखिलेश यादव
X
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पत्राकरों से बीतचीत करते हुए मोदी सरकार पर जातियों और धर्मों के बीच नफरत फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा दूसरों को उन चीजों के लिए दोषी ठहराते हैं जो वे करते हैं या करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी जाति पर आधारित राजनीति और विभिन्न जातियों और धर्मों के बीच नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है।

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार झूठ और नफरत पर आधारित है। गठबंधन ने उस सरकार को ध्वस्त करने का फैसला लिया है जो सरकार नफरत पर बनाई गई थी।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी 'रेड कार्ड' के जरिए जीतना चाहती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसपी को अधिक से अधिक रेड कार्ड जारी करें। सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। हमने पिछली बार चुनाव आयोग से शिकायत की थी, आपके माध्यम से मैं आज भी कर रहा हूं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्या एसपी-बीएसपी को ही रेड कार्ड जारी किए जाएंगे? क्या बीजेपी में सब साफ है, क्या वहां कोई भी आपराधिक बैकग्राउंड वाला नहीं है जिसे रेड कार्ड जारी किया गया हो? बीजेपी लोगों को डराने की साजिश कर रही है ताकि वे अपना वोट न डालें।

अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि 6 वें चरण के चुनाव में, भाजपा और कांग्रेस शून्य सीटें जीतेंगी। 7 वें चरण में वे कुछ सीटें जीत सकते हैं, भाजपा उस चरण में केवल एक सीट जीतेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story