सपा-बसपा के बाद गठबंधन की तीसरी पार्टी आरएलडी ने भी दिया अकेले चुनाव लड़ने का संकेत, आज होगी बैठक

सपा-बसपा के बाद गठबंधन की तीसरी पार्टी आरएलडी ने भी दिया अकेले चुनाव लड़ने का संकेत, आज होगी बैठक
X
उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय अभियान को रोकने के लिए सपा-बसपा और आरएलडी का गठबंधन फिलहाल टूट गया है। सबसे पहले बसपा ने अपने को इस गठबंधन से अलग किया फिर समाजवादी पार्टी ने और अब आरएलडी ने भी अपने को गठबंधन से अलग होने के संकेत दे दिए।

पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि हम बुधवार शाम को गठबंधन पर अपने पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगें उसके बाद फैसला करेंगे। गौरतलब है कि सपा-बसपा के साथ गठबंधन करने वाली राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के हिस्से चुनाव लड़ने के लिए तीन सीटे आई पर जीत किसी भी सीट पर नहीं मिली।

पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ा था तो वहीं उनके बेटे व पार्टी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बागपत से अपनी दावेदारी पेश की थी और करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी से हार गए थे। मथुरा लोकसभा सीट पर आरएलडी ने कुंवर नरेंद्र सिंह को उतारा था जो बड़े अंतर से हार गए।

बसपा द्वारा आगामी उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आरएलडी अब सपा से गठबंधन करके चुनाव में उतर सकती है। फिलहाल इसपर फैसला सपा व आरएलडी को करना है। जो बुधवार की बैठक में लेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story