योगी सरकार ने अनिल राजभर को दिया अतरिक्त प्रभार, ओपी राजभर का इस्तीफा मंजूर

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद भाजपा विधायक और राज्य मंत्री अनिल राजभर अतिरिक्त प्रभाव दे दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य मंत्री अनिल राजभर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्यपाल से ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल रुप से बर्खास्त करने की मांग की थी। जिसके बाद राज्य पाल ने उन्हें पद से हटा दिया है।
ओपी राजभर लगातार भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहे थे जिसके बाद सीएम योगी ने यह कार्रवाई की। लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS