आजम खान के विवादित बोल, मदरसों से नहीं निकलते प्रज्ञा ठाकुर और नाथूराम गोडसे जैसे लोग

अपने बेबाक बोल के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एकबार फिर विवादित बयान दिया है। मदरसों की शिक्षा प्रणाली पर बोलते हुए रामपुर के सांसद आजम खान ने कहा कि मदरसों की प्रकृति नाथूराम गोडसे या प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसी शख्सियत पैदा करने वाली नहीं है।
उन्होंने सरकार को दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि अगर सरकार सच में मदरसों की स्थिति सुधारनी चाहती है तो उनकी बिल्डिंग बनवाए अन्य स्कूलों की तरह मिड डे मील दे और सुविधाएं बढ़ाई जाए। बड़ी बड़ी बाते कहने से मदरसों का भला नहीं होगा।
गौरतलब है कि सरकार ने मदरसों को बदलने का प्रयास किया है इस्लामी तालीम के अलावा कम्यूटर, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों को लेकर काम करना शुरू किया है। साथ ही सरकार ने अगले 5 साल में 5 करोड़ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को छात्रवृत्ति देने का प्रोग्राम बनाया है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को बताया कि मदरसों के छात्रों को भी कम्प्यूटर और विज्ञान जैसे विषयों की शिक्षा सुनिश्चित की जाए इसको लेकर अगले महीने से मदरसा प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को एसएससी, रेलवे व बैंक की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की भी सुविधा मुहैया कराने पर सरकार विचार कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS