उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पति-पत्नी समेत मासूम की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पति-पत्नी समेत मासूम की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
X
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार क एक घर से तीन शव बरामद हुए, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में सोमवार एक घर से तीन शव बरामद हुए, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुबारकपुर में एक घर से पति, पत्नी और एक मासूम बच्चे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। इस ट्रिपल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस घर पर पहुंच गई है।

इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी फारेंसिक टीम और श्वान दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में सुबह के वक्त घर का दरवाजा खुला था। जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने इरफान को आवाज दी। लेकिन कोई बाहर नहीं आया।

आगे कहा कि जवान ना मिलने पर लोग घर के अंदर घुस गए और अंदर पहुंचने पर घर के अंदर देखा तो इरफान, उसकी बीवी और चार महीने की बच्ची की लाश मिली। घर में मौजूद दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फिलहाल, दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ फारेंसिक टीम और श्वान दस्ता घटना स्थल पर जांच कर रहा है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story