बढ़ती जनसंख्या पर विधायक के बिगड़े बोल, कहा- 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं

अपने भड़काऊ बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय पर विवादित टिप्पणी की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुस्लिम धर्म में पुरुष 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं। यह कोई परंपरा नहीं बल्कि पशुवत प्रवृत्ति है।
#WATCH Surendra Singh, BJP MLA from Ballia: In Muslim religion, you know that people keep 50 wives and give birth to 1050 children. This is not a tradition but an animalistic tendency. (14.07.2019) pic.twitter.com/i3AJa9ZSxw
— ANI UP (@ANINewsUP) 15 July 2019
सुरेंद्र सिंह का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। 8 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने एक चुनावी कार्यक्रम में मुस्लिमो की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें देशद्रोही और आतंकवादी स्वाभाव का करार दिया था। और कहा था कि सत्ता में आते ही इन्हें देश से निकाला जाएगा।
समाजवादी पार्टी के नेता आजमखान को लेकर भी पिछले दिनों उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कई बार अपने बयानों से आलोचकों के निशाने पर आते रहे हैं। पार्टी आलाकमान विधायक को विवादित बयान न देने की सलाह देता रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS