यूपी पुलिस की दबंगई, घर में घुसकर मुस्लिमों को पीटा

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झडप भी हुई जहां पुलिस को सख्ती भी बरतनी पड़ी। ऐसे में यूपी के बिजनौर में परिवारों का आरोप है कि राज्य पुलिस की बर्बरता ने उन्हें उनके घरों से भागने पर मजबूर कर दिया है।
बिजनौर के लोगों का कहना है कि यूपी पुलिस ने वहां के मुस्लिमों का जीना हराम किया हुआ है। वहां के लोगों ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने जवानों ने घर में घुसकर जमकर तोड़ फोड़ की। बाद में विरोध कर रहे घर के लोगों पर भी लाठियां बरसाई। यहां तक कि महिलाओं के साथ भी कोई नर्मी नहीं दिखाई। वहां से मिली फोटो में देखा जा सकता है कि टेलीविजन बुरी तरह से टूटा हुआ पड़ा है। किचन का सारा सामान बाहर बिखरा हुआ पड़ा है। आटे का कनस्तर टूटा हुआ है। पूरा घर तहस-नहस दिखाई दे रहा है।
इलाके में रह रही एक महिला का कहना है कि पुलिस वाले घर में घुसकर आग लगाने की कोशिश भी कर रहे थे। लोग जब जुमे की नमाज पड़ कर घर वापस लौट रहे थे। तभी पुलिस ने आंसू गैस छोड़ दिए और फायरिंग करने लगे। वहीं पुलिस का कहना है कि वहां के लोगों ने पहले पथराव करना शुरु किया।
महिला ने बताया कि उसका भाई बीमार था, वो नमाज पढ़कर घर में आकर सो रहा था। कई पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और घर में तोड़फोड़ करने लगे साथ ही घर के सभी सदस्यों को मारना शुरू कर दिया। किचन में जाकर सिलेंडर का पाइप भी काट दिया। महिला का कहना है कि अगर समय पर रेगुलेटर को बंद नहीं करती तो घर में आग लग जाती। महिला ने आगे बताया कि पुलिस का कहना था कि वो घर में आग लगा देंगे। बाद में पुलिस उसके भाई को अपने साथ ले गई।
डर के कारण घर छोड़ा
इलाके के पांच अन्य घरों पर ताला लगा दिया गया है। पड़ोसियों का कहना है कि कई परिवार इस डर से घर छोड़ चुके हैं कि पुलिस वापस आएगी और उन्हें परेशान करेगी। इसके कारण घरों पर ताला लगाकर रिश्तेदारों के पास चले गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS