राम मंदिर फैसले पर मुस्लिम पक्ष के बयानों का भाजपा प्रदेश अधय्क्ष स्वतंत्र देव सिंह दिया जवाब, अब कही है ये बड़ी बात

राम मंदिर फैसले पर मुस्लिम पक्ष के बयानों का भाजपा प्रदेश अधय्क्ष स्वतंत्र देव सिंह दिया जवाब, अब कही है ये बड़ी बात
X
उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर पर फैसला आने के बाद बड़ा बयान दिया है। फैसले के खिलाफ न्यायालय अपील करने संबंधी बयानों को लेकर उन्होंने कहा है कि जो न्यायालय जाना चाहता है जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद का फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया है। इसके बाद लगातार मुस्लिम पक्ष की तरफ से फैसले के खिलाफ अपील किए जाने संबंधी बयान दिए जा रहे हैं। मुस्लिम पक्ष के बयानों का अब उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जो न्यायालय जाना चाहता है जा सकता है।

पिछले दिनों ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बैठक की गई। जिसके बाद बयान दिया कि फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। जिसका जवाब अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया है। वृंदावन में मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है जो न्यायालय जाना चाहता है जा सकता है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वमान्य है और राम मंदिर का निर्माण उसी के अनुसार होगा। फिर भी इस मामले में कोई न्यायालय जाना चाहता है तो जा सकता है। संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में एकमत से फैसला देकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इसलिए अब न्यायालय के निर्णय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story