उत्तर प्रदेश: भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, बहनोई घायल

उत्तर प्रदेश: भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, बहनोई घायल
X
क्योलडिया थानाक्षेत्र के करूआ साहबगंज में बृहस्पतिवार को भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि बहन के पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बरेली के एसपी देहात संसार ने बताया कि नरगिस उर्फ मोहिनी (19) का पड़ोसी राम किशोर बरेठा से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ अप्रैल 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ दिन बाद पति-पत्नी गांव में ही आकर रहने लगे। संसार ने बताया कि नरगिस से नाराज गुलशेर ने बृहस्पतिवार को दोनों को मारने के इरादे से फायरिंग कर दी।

नरगिस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राम किशोर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी गुलशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है। राम किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story