बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर मायावती का हमला, बताया धोखेबाज पार्टी

बसपा विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने पर मायावती का हमला, बताया धोखेबाज पार्टी
X
राजस्थान में बसपा के छह विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस(Six BSP MLA joining Congress) में शामिल हो गए हैं। इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती(BSP Chief Mayawati) ने कांग्रेस(Congress) को धोखेबाज पार्टी बताया है।

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक लड़ाई में बसपा को बड़ा सियासी झटका लगा है। बसपा के छह विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस (Six BSP MLA joining Congress) में शामिल हो गए हैं। इससे जहां बसपा का प्रदेश में अस्तित्व संकट में आ गया है। जिसके बाद बसपा प्रमुख मायावती(BSP Chief Mayawati) ने कांग्रेस (Congress) को धोखेबाज पार्टी बताते हुए उस पर जमकर हमला बोला।

समर्थन का बदले मिला धोखा

पार्टी के विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए ट्विटर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने फिर बीएसपी विधायकों को तोड़कर धोखेबाज़ पार्टी होने का प्रमाण दिया है। इसे बीएसपी मूवमेन्ट के साथ विश्वासघात बताते हुए उन्होंने कहा ऐसा दोबारा तब किया गया है जबकि बीएसपी वहाँ कांग्रेस सरकार को बाहर से बिना शर्त समर्थन दे रही थी।

बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में काग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि कांग्रेस अपनी विरोधी पार्टियों से लड़ने के बजाए उन पार्टियों को ही आघात पहुंचाने का काम करती है जो उसे समर्थन देते हैं। कांग्रेस इस प्रकार एससी, एसटी ,ओबीसी विरोधी पार्टी है तथा इन वर्गों के आरक्षण के हक के प्रति कभी गंभीर व ईमानदार नहीं रही है।

कांग्रेस ने नहीं दिया बाबा साहेब को सम्मान

कांग्रेस को मानवतावाद विरोधी पार्टी बताते हुए उन्होंने लिखा कि कांग्रेस हमेशा ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व उनकी मानवतावादी विचारधारा की विरोधी रही। इसी कारण डॉ अम्बेडकर को देश के पहले कानून मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने उन्हें न तो कभी लोकसभा में चुनकर जाने दिया और न ही भारतरत्न से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए, जो कि अब तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे। बसपा विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story