Breaking: बिजनौर में BSP नेता हाजी अहसान और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या

Breaking: बिजनौर में BSP नेता हाजी अहसान और उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या
X
उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे अज्ञात हमलावरों ने बीएसपी नेता हाजी अहसान और उनके भतीजे शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दोपहर 3 बजे हुई है। एडिशनल एसपी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त गोली चलाई जब वह अपने भतीजे के साथ दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में था। प्रथम दृष्टया यह मामला दुश्मनी का प्रतीत होता है, जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। इस घटना के बाद घायल बीएसपी नेता और उनके भांजे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मिठाई के डिब्बे में रिवॉल्वर रखकर लाए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। बता दें कि हाजी एहसान बीएसपा के नजीबाबाद प्रभारी थे और उनका नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story