CAA Protest: रामपुर में फायरिंग से एक की मौत, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप फूंकी

नागरिकता संशोधन अधनियिम और एनआरसी को लेकर अब उत्तर प्रदेश के रामपुर में बवाल हो गया है। बिना अनुमति के हाथीखाना चौराहा, शाहबाद गेट, ईदगाह, हाफिज साहब की दरगाह पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार व कानून विरोधी नारे लगाए।
जब पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रायस किया तब ही भीड़ हिंसक हो गई। उग्र भीड़ ने पुलिस जीप समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे हैं। हिंसक प्रदर्शन में एक युवक की मौत हुई है।
Rampur: Police used tear gas shells against protesters after they pelted stones during protest against #CitizenshipAmendmentAct, earlier today. pic.twitter.com/IHF1cYa3OM
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस पर पथराव किया है। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि हवाई फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले व्यक्ति का नाम फैज बताया जा रहा है।
वहीं पथराव में दो युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपाचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। डीएम आंज्नेय सिंह, एसएसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। दुकानों को बंद करा दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश में नागरिकता विरोधी संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों में कुल 15 लोगों की मौत हो गई है।
मेरठ- 4 की मौत
फिरोजाबाद- 2 की मौत
संभल- 2 की मौत
बिजनौर- 2 की मौत
कानपुर- 2 की मौत
मुजफ्फरनगर- 1 की मौत
रामपुर- 1 की मौत
लखनऊ- 1 की मौत
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS