IAS उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

IAS उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
X
लखनऊ के विकल्पखंड में रहने वाले आईएएस उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या और साक्ष्यों को मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते सप्ताह उनकी पत्नी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मिली थी। एफआईआर में उनके कई महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर उनकी पत्नी अनीता के चचेरे भाई राजीव की ओर से दर्ज कराई गई है। इस मामले में चिनहट पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

राजीव स्कोटिया टावर विभूतिखंड में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन अनीता की शादी 1996 में उमेश प्रताप सिंह से हुई थी। सूडा में निदेशक के पद पर तैनात उमेश के साथ वह खुश नही थीं। अनीता अकसर मायके आकर बातें करती थीं जिससे स्पष्ट था कि वह अपने वैवाहिक जीवन से परेशान थीं।

राजीव ने आरोप लगाया है कि उमेश के कई महिलाओं के साथ संबंध थे जिसका उनकी बहन विरोध करती थी। उमेश उन्हें मारते-पीटते भी थे। वह हमेशा कहती थीं कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। हालांकि वे लोग उन्हें समझाते थे कि उनके दो बच्चे हैं उनके भविष्य के लिए सामन्जस्य बनाकर चलें।

अनीता की मौत को लेकर राजीव ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर उनकी बहन ने सोफे में बैठकर खुद को गोली मारी तो उनके सिपर चोट कैसे आई? अनीता ने अपने सीने पर सामने से गोली मारी तो पीछ पीछे से निकली गोली का सुराख छोटा क्यों?

उन्होंने कहा कि अनीता बीमार चल रही थीं उन्हें भरी हुई पिस्टल कहां से और कैसे मिली? उन्होंने मांग की है कि उमेश प्रताप के खिलाफ जांच की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। राजीव कुमार की तहरीर के आधार पर चिनहट पुलिस ने उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत एफआईआर दर्ज कर की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story