CAA Protest : सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर केस दर्ज, 3000 लोगों को हिरासत में लिया

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूरा देश हिंसा में जल रहा है। प्रदर्शन की शुरुआत असम से दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु समेत कई राज्यों में फैल गई है। जिससे लगातार हिंसा और आगजनी के प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। संभल में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की दो बसों को आग के हवाले कर दिया है। इसके अलावा पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया है। पुलिस ने सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद पति हाजी मोहम्मद शकील और मुशील खान समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रदेशभर में करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। अगर राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो हिंसा के बाद 102 लोगों को हिरासत में लेकर, 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के दौरान एक बेकसूर की मौत हो गई थी। साथ ही 16 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने 7 एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी में आगजनी प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए फैलाने वाले प्रदशनकारियों के खिलाफ सीएम योगी ने सख्त कदम उठाए है। अफवाह पर रोक लगाने के लिए प्रदेश के 20 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंसा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंसा फैलाने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान की भरपाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS