अमेठी में मकान की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, एक घायल, CM योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के अमेठी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में रविवार तेज बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई। कुटिया मजरे सराय खेमा गांव में हुई घटना में दीवार के पास खेल रहे तीन बच्चे उसके मलबे के नीचे दब गए। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
घायल बच्चे को डॉक्टर्स ने इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को मुआवजा देने और घायल को इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
UP CMO: CM Yogi Adityanath expressed condolences over death of 2 children due to collapse of a wall in Munshiganj, Amethi, today. CM has directed district administration to provide compensation to family members of the deceased children & provide treatment to injured. (file pic) pic.twitter.com/6lzdZz0TOX
— ANI UP (@ANINewsUP) June 23, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS