योगी की यूपी पुलिस ने गायों को बचाने के लिए निकाली अनोखी तरकीब, गायों के सींग पर लगायी लाल बत्ती!

योगी की यूपी पुलिस ने गायों को बचाने के लिए निकाली अनोखी तरकीब, गायों के सींग पर लगायी लाल बत्ती!
X
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने गायों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नया तरीका निकाला है। यूपी पुलिस की तरफ से गायों की सींग पर लाल लाइटें लगायी जा रही हैं। जिससे रात के वक्त वाहन चालकों को गाय आसानी से दिख जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में गायों से अब रात में वाहन चालक और गाय दुर्घटना ग्रस्त नहीं होंगे। प्रदेश में वाहन चालकों और गायों को दुर्घटना से बचाने के लिए यूपी पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। गायों के सींग पर रेड लाइटें लगायी जा रही हैं। ताकि रात के वक्त वाहन चालकों को गाय दूर से ही नजर आ जाएं।



यूपी पुलिस की नई तरकीब के तहत सींग के ऊपर विशेष प्रकार के लाल रेडियम को लगाया जा रहा है। इससे गायों के सींग रात में चमकते रहेंगे। इससे तेजी से आ रहा वाहन चालक सतर्क हो जाएगा। इससे रात के वक्त गायों से होने वाली दुर्घटनाएं भी कम होंगी। इसके अलावा गाय भी सड़कों पर सुरक्षित रहेंगी।

यूपी पुलिस की प्रशंसा

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के सराहनीय कदम के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें यूपी पुलिस से जुड़े जवान गायों के सींग पर रेड लाइट लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस स्थानीय स्तर पर इस मुहिम को चला रही है। यूपी में अभी तक बड़ी संख्या में गायों के सींग पर रेड लाइटें लगायी जा चुकी हैं। पुलिस के इस सराहनीय कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story