लोकसभा चुनाव 2019ः कांग्रेस छोड़ने के बाद महिला नेता ने प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप

लोकसभा चुनाव 2019ः कांग्रेस छोड़ने के बाद महिला नेता ने प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप
X
शनिवार को पार्टी को छोड़ने वाली नीलम मीश्रा ने कहा कि भाजपा से आए एक बाहरी व्यक्ति रमाकांत यादव को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया था।

शनिवार को पार्टी को छोड़ने वाली नीलम मीश्रा ने कहा कि भाजपा से आए एक बाहरी व्यक्ति रमाकांत यादव को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया था। यह हमारे लिए बड़ा झटका था। एक बैठक में हमने प्रियंका गांधी से इसके बारे में बात करने की कोशिश की थी लेकिन वह परेशान हो गईं और मुझसे अपमानजक बातें कही। नीलम मिश्रा भदोही जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी से जुड़ी हुई थीं।


बता दें कि नीलम मिश्रा ने कल पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने गठबंधन को समर्थन देने का भी एलान कर दिया था। उनके साथ कांग्रेस के भदोही जिला महासचिव समेत पांच अन्य अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।

इससे पहले शनिवार को नीलम मिश्रा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि जनसभा के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रियंका को यह बताने का प्रयास किया कि प्रत्याशी जिला संगठन के संपर्क में नहीं हैं। पार्टी पदाधिकारियों को मंच पर भी जगह नहीं मिली। इस पर प्रियंका ने उन्हें ही डांट दिया और अपशब्द कहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story