दबंगों ने युवक को मारी गोली, ट्रैक्टर की रफ्तार को लेकर हुआ था विवाद

दबंगों ने युवक को मारी गोली, ट्रैक्टर की रफ्तार को लेकर हुआ था विवाद
X
दबंगों ने गांव के एक युवक को गोली मार दी। दोनों में ट्रैक्टर की रफ्तार (Tractor Speed) को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो पक्षों में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर सवार कुछ बदमाशों ने गांव के ही एक ही युवक को खुलेआम गोली मार दी। इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। यह घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव की है।

घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर (Critical Condition) बनी हुई है। उधर, गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच (Investigation) शुरू कर दी।

घायल युवक से पूछताछ में बताया कि सोमवार सुबह अकबराबाद गुहौली दलित पक्ष के फूल कुमार, राज कुमार, शशि आदि राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के घर के सामने की सड़क से मिट्टी की धुलाई कर रहे थे। इस बीच सड़क पर बने ब्रेकर पर ट्रैक्टर (Tractor) काफी रफ्तार से ले जा रहा था।

Also Read- बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह गिरफ्तार, रंगदारी और जान से मारने की धमकी का था आरोप

इस पर घायल राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने नाराजगी जाहीर की। इस बात पर भड़के ट्रैक्टर दंबगों ने राजेंद्र पर गोली चला दी। राजेंद्र के बाएं हाथ में गोली लगी गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गए।

इस घटना को लेकर एसपी अभिनंदन ने बताया कि शुरुआती जांच और घायल युवक के बयान से स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर रफ्तार का मामले सामने आया है। हालांकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज सीओ चायल की निगरानी में जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

Next Story