उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दहेज के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, पति गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बलहेड़ा गांव में एक महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से दहेज के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान रूमा के तौर पर की गयी है।

यह मामला जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति अचिन कुमार, ससुर चुहाड़ सिंह, ननद सोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले रूमा की शादी अचिन से हुई थी और तब से उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता आ रहा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story