लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल को पप्पू और प्रियंका को पप्पी कहने पर भाजपा सांसद को चुनाव आयोग का कारण बताओ नोटिस

लोकसभा चुनाव में बदजुबानी पर एकबार फिर चुनाव आयोग का डंडा चला है। भाजपा के सांसद महेश शर्मा को चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। महेश शर्मा ने राहुल गांधी को पप्पू और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पप्पू की पप्पी कहा था।
चुनाव आयोग ने बीजेपी सांसद को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। महेश शर्मा ने 19 मार्च को सिकंदराबाद की एक रैली में कहा था कि पप्पू को प्रधानमंत्री बनना है, अब मायावती, अखिलेश और पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई। इसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
गौरतलब है कि चुनाव में दौरान लगी आदर्श आचार संहिता में किसी नेता की पर्सनल जिदंगी को लेकर कमेंट नहीं किया जा सकता। पर इस चुनाव में तो जैसै जुबानी वार सा चल रहा। आजम खान, सीएम योगी आदित्यनाथ, नवजोत सिंह सिद्धू, मायावती समेत कई नेताओं पर भड़काऊ बयान देने के कारण चुनाव आयोग ने रोक लगाई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS