पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने का सपा समर्थकों ने किया विरोध

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने का सपा समर्थकों ने किया विरोध
X
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादाव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने पर सपा समर्थकों में रोष है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादाव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने पर सपा समर्थकों में रोष है। जनपद अमरोहा में समाजवादी समर्थक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने अखिलेश यादाव की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने के फैसले का विरोध किया है।

अंकित यादव का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जमीन से जुड़े नेता और जनता के बीचों बीच जाकर जनता से मिली है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जेड सुरक्षा हटाना ठीक नहीं है।

सुरक्षा के लिहाज से यह सही नहीं है। इसके अलावा यादव ने यह भी कहा कि अगर अखिलेश यादव की जेड सुरक्षा हटाई जा रही है तो अन्य पूर्व मुख्यमंत्री की भी जेड सुरक्षा हटनी चाहिए।

भाजपा पर सवालिया निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भजाप राजनीतिक दुश्मनी निकाल रही है। इससे पहले सीबीआई केस में अखिलेश यादव को फंसाने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें क्लीन चिट मिल गयी। यादव ने भाजपा से अखिलेश यादव की सुरक्षा हटाने का कारण पूछा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story