दिल्ली में पिंक वाहन से पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस, पुलिस अधिकारियों को आपत्ति

दिल्ली महिला पुलिस टीम अब पिंक वाहन से पेट्रोलिंग करती हुई नजर आ रही हैं। महिला पुलिस कर्मियों को पिंक स्कूटी अब पेट्रोलिंक के लिए दी गई है। जबकि पुरूष पुलिस कर्मियों के पास अलग रंग के पेट्रोलिंग वाहन होंगे। जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आपत्ति जतायी है।
दिल्ली में महिला पुलिस कर्मियों को 16 पिंक वाहन दिए गए हैं। जिसके जरिए उत्तर - पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर पट्रोलिंग कर रही हैं। महिला पुलिस कर्मी महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को रोकने का काम कर रही है। पेट्रोलिंग के दौरान सफेद वाहन और गुलाबी हेलमेट का इस्तेमाल करती हैं। महिला टीम की एक सदस्य मालती शर्मा ने कहा कि दो घंटे की पेट्रोलिंग स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और पार्कों के बाहर होती है।
वहीं इस बदलाव उत्तर प्रदेश पुलिस के आईपीएस अधिकारी विक्रम सिंह का कहना है कि जब सभी पुलिस की वर्दी का रगं एक है तो फिर वाहन का रगं अलग क्यों दिया जाए। जब कोई वर्दी पहनता है तो कोई भेदभाव नहीं होनी चाहिए। इस कारण इसे वर्दी कहा जाता है। पुलिस की सभी अधिकारी पुरुष और महिला का सम्मान एक होता है। इसलिए वर्दी, वाहन, गोला बारूद, हथियार में कोई भेदभाव नहीं होनी चाहिए।
वहीं पुलिस अधिकारी वेद प्रकाश सूर्या का कहना है दोनों लिंगों की वर्दी समान है। जिससे दूर से महिला को पहचानना मुश्किल है। इस कारण उन्हें अलग वाहन दिया गया है। पहली बार 2014 में बाइक का प्रयोग कई बदलावों से गुजरा है। मोटर साइकिलों को बाद में ऑफ-व्हाइट स्कूटर के साथ बदल दिया गया। इस सितंबर में स्कूटर को गुलाबी और सफेद रंग के चेक के साथ एक बदलाव दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS