लखनऊ: गैस चूल्हे के गोदाम में लगी आग, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा कि घर में ही गैस चूल्हे का गोदाम था जहां आग लगी।
Lucknow: 5 members of a family died last night after a fire broke out at their residence due to short circuit and spread to a gas-stove godown built there, in Mayawati Colony of Indira Nagar. pic.twitter.com/ln11xxj1Zz
— ANI UP (@ANINewsUP) May 1, 2019
रात 3 बजे के आसपास लगी इस भीषण आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए। पर तब तक परिवार के ही पांच सदस्य काल के गाल में समा गए।
मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस ने वहां से सबको भगाया। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से आसपास के कुछ घरो को तोड़ा गया। बताया जा रहा कि मृतकों की पहचान दम घुटने से हुई है।
मृतकों में जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह (22), सुमित सिंह (16) व बेबी (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS