बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा में शामिल, जल्द ही शिवपाल यादव की भी हो सकती है घर वापसी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव (UP BY-Election) को लेकर जोड़तोड़ का खेल शुरू हो गया है। शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चिन्मयानंद के मामले में सरकार को घेरा। वहीं कभी सपा के कद्दावर नेता रहे चाचा शिवपाल को लेकर भी बड़ी बात कही।
अखिलेश ने कहा कि हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं बल्कि लोकतंत्र है। यही कारण है कि लोग अपनी विचारधारा के अनुसार पार्टी छोड़ जाते हैं और जब वापस आना चाहते हैं तो उन्हें हम आंख बंद करके पार्टी में शामिल कर लेते हैं।
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav on being asked about the possibility of Shivpal Yadav rejoining the party: There is democracy in our family. Our party is open to anyone who wants to come. Everyone is welcome here. #Lucknow pic.twitter.com/44yf1hVWPU
— ANI UP (@ANINewsUP) September 20, 2019
समाजवादी पार्टी द्वारा प्रगतिशील समाज पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव की पार्टी सदस्यता रद्द करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इसे जल्द ही वापस लिया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि शिवपाल यादव की जल्द ही घरवापसी होने वाली है।
सपा प्रमुख की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे दयाराम पाल ने भी पार्टी का हाथ थामा। अखिलेश ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार का काउंनडाउन शुरू हो गया है। सपा लोहिया जी और कांशीराम जी के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS