उपचुनाव से पहले लगा सपा को झटका, पूर्व सांसद के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल

उपचुनाव से पहले लगा सपा को झटका, पूर्व सांसद के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल
X
उपचुनाव की तैयारियों में लगी समाजवादी पार्टी को शनिवार को दोहरा झटका लगा। पार्टी के दो दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव ने इन दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

दोनों ही नेताओं ने हालही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पार्टी में दोनों ही नेताओं का बड़ा कद रहा था। सुरेंद्र नागर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमेशा से पार्टी के खेवनहार बनते रहे हैं, उनके जाने से पार्टी पर नया चेहरा खड़ा करने का दबाव आ गया।

भाजपा में शामिल होने के दौरान महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हो रहे देश के विकास से दोनों नेता प्रभावित थे इसीलिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। भूपेंद्र यादव ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान समाजवादी पार्टी लोहिया जी की विचारधारा से एकदम अलग है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story