उत्तर प्रदेश में CAA का प्रोटेस्ट कर रही महिला की मौत, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ के घंटाघर पर चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रदर्शन में शामिल फरीदा की मौत हो गई। शुक्रवार रात एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जिसपर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को लखनऊ में भारी बारिश में भीगने के कारण उनकी मौत हो गई।
अगर प्रशासन की ओर से टेंट लगाने की सुविधा उपलब्ध कराया होता तो बारिश में वह नहीं भीगती। बारिश में भीगने के बाद वह काफी ज्यादा बीमार हो गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रदर्शन में शामिल महिला की यह पहली मौत नहीं है। इससे पहले भी 23 फरवरी को 20 साल की तैयबा की मौत हो चुकी है।
उनकी मौत का कारण भी बारिश में भीगने से था। प्रदर्शनकारी रूबीना ने कहा कि डालीगंज की रहने वाली फरीदा प्रदर्शन की शुरुआती दौर से वह शामिल थी। वह पूरी रात प्रदर्शन स्थल में ही रहती थी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन से प्रदर्शन स्थल पर टेंट लगाने की मांग की थी, लेकिन उन्होनें हमारी एक नहीं सुनी।
जिसके कारण आज एक और प्रदर्शनकारी महिला की मौत हो गई। आपको बता दें कि 17 जनवरी से घंटाघर में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारी फरीदा के परिवार को दो लाख रुपये का चेक दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS