उत्तर प्रदेश: प्यार में नाकाम प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, पंचायत के फैसले के बाद उठाया कदम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। मामला फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के गांव का है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बाद में शादी के लिए मुकर जाने से आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया है। किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता करीब 70 फीसदी तक झुलस चुकी है। घटना की जानकारी के बाद एसपी और सीओ ने भी गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पीड़िता के गर्भवती होने की भी पुष्टि की है।
नाबालिग हैं दोनों प्रेमी
औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में सजातीय किशोर व किशोरी पड़ोसी हैं। इन दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कक्षा 8 के बाद किशोरी ने पिछले साल पढाई छोड़ दी थी और किशोर कक्षा 9 में पढ़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बीती 9 जनवरी को किशोर और किशोरी को परिवार वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उनके बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया तो गांव के लोगों ने पंचायत कराई।
शादी का झांसा देकर प्रेमी फरार
मामला पंचायत में आने के बाद दोनों की शादी की बात रखी गई थी। दोनों के परिजन भी इस शादी को लेकर राजी हो गए थे। पंचायत के फैसले के बाद किशोर गांव से फरार हो गया। किशोरी के फाकी मनाने के बाद भी युवक वापस गांव नहीं आया। किशोरी ने इस बात से आहत होकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
भाई की झोपड़ी में किशोरी ने खुद को लगाई आग
प्रेमी के इंकार से आहत किशोरी ने बुधवार सुबह गांव के बाहर रहने वाले भाई की झोपड़ी में जाकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घायल किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रशांत कुमार और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। एसओ राकेश मौर्य ने बताया आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS