गोरखपुर, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर हो रहा है पथराव- देखें वीडियो

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बहराइच, बुलंदशहर मेरठ, समेत कई जगहों पर हिंसा प्रदर्शन हो रहे हैं। गोरखपुर से जो वीडियो सामने आ रही है उसमे Citizenship Amendment Act का विरोध कर रहे प्रदर्शनकार्यों को पुलिस पर पथराव करते देखा जा सकता है। बुलन्दशहर में CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसा की वीडियो सामने आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हो कि कैसे कुछ कम उम्र के लड़के पुलिस पर पथराव कर रहे हैं।
Gorakhpur: Protestors & police personnel pelt stones at each other during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct and National Register of Citizens (NRC). pic.twitter.com/cpVxuCr6Pf
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2019
बुलंदशहर शहर में तो प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की और कई सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुँचाया। प्रदर्शनकारियों ने यहा पर पुलिस को आग के हवाले कर दिया। बुलंदशहर में हुए पथराव में में भी कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। फ़िरोज़ाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसमे पुलिस कर्मियों पर पथराव भी हुआ है। आपको बता दें कि इस समय उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में हिंसा होने की खबरे आ रही है।
#WATCH Bulandshahr: Vehicle torched during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct; heavy police presence at the spot. pic.twitter.com/GphfhcWO7H
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2019
भड़की हिंसा के बाद मुज्जफरनगर में 144 धारा लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि 144 धारा भीड़ को एक जगह एकत्रित होने से रोकने के लिए लगाई जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS