Hariyali Teej 2019 : भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नृत्य कर बांधा समां, खूब बजीं तालियां- देखें वीडियो

Hariyali Teej 2019 : भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने नृत्य कर बांधा समां, खूब बजीं तालियां- देखें वीडियो
X
हरियाली तीज 2019 (Hariyali Teej 2019) / देशभर में आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को महिलाएं बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं।

हरियाली तीज 2019 (Hariyali Teej 2019) / देशभर में आज हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को महिलाएं बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाती हैं। इसी इसी अवसर पर शुक्रवार को यानी हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भाजपा सांसद और बॉलीविड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने झूलनोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

हेमा मालिनी ने वृंदावन के श्री राधा रमण मंदिर में आयोजित 'झूलनोत्सव' कार्यक्रम में 'गोविंद के यमुना तीरे धीर समीरे हसत खेल वनमाली..' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। हेमा मालिनी के नृत्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। हेमा मालिनी के नृत्य का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किया गया है। हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सावन का महीने शुरू होते ही तीज की आहट सुनाई देने लगती है। सावन में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। इसे मुख्य रूप से महिलाओं का त्योहार माना जाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story