यूपी के अस्थायी जेल में कैद जमात प्रमुख की हुई मौत, जानें क्या था पूरा मामला

यूपी के अस्थायी जेल में कैद जमात प्रमुख की हुई मौत, जानें क्या था पूरा मामला
X
यूपी के अस्थायी जेल में कैद जमात (Tablighi jamaat) प्रमुख की मौत हो गई। जानें क्या था पूरा मामला।

यूपी की अस्थायी जेल में कैद जमात (Tablighi Jamaat) प्रमुख नसीम अहमद का मंगलवार रात मौत हो गई। नसीम जौनपुर के फिरोसेपुर के रहने वाले थे। नसीम को पुलिस ने 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे 14 दिनों तक क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine) में रखा गया।

इसके बाद यूपी (Uttar Pradesh) के जौनपुर जिले के अस्थायी जेल में रखा गया था। बताया जा रहा है कि पिछले एक सफ्ताह से नसीम की तबीयत खराब चल रही थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया था।

बीच में तबीयत सुधार होने के बाद वापस जेल ले जाया गया था। मंगलवार की रात अचानक हालात बिगड़ गई और उसे मौके पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारी ने नसीम की मौत की सूचना उसके परिवार को दी।

अस्थायी जेल के अधीक्षक नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि कैद नसीम अहमद की हालात बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाय गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें पहले से हार्ट की बीमारी थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

बता दें कि नसीम अहमद जौनपुर जिले में जमात के प्रमुख थे। नसीम पर मरकज से लौटे 14 बांग्लादेशी समेत 16 जमातियों को शरण दिलाने और उनकी जानकारी छिपाने का आरोप था। इस मामले के तहत जिला पुलिस ने 2 अप्रैल को नसीम को गिरफ्तार किया था। कुल 16 जमातियों में से 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।


Tags

Next Story