यूपी में वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 35 वर्षीय एक वकील की मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने कथित तौर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि गुलजार बुधवार की रात को कैराना अदालत से लौट रहे थे।
सिक्का गांव के समीप सहारनपुर-दिल्ली राजमार्ग पर उन्हें दो युवकों ने गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गुलजार और उसके एक रिश्तेदार के बीच पुरानी रंजिश थी। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह रंजिश ही हो सकती है।
कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चारों फरार हैं। सहयोगी की हत्या के विरोध में कैराना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार वशिष्ठ की अगुवाई में प्रदर्शन किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS