लॉकडाउन के बीच आशा वर्कर के साथ छेड़खानी, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा में एक शर्मनाक घटना सामने आया है। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान आशा वर्कर ( Asha worker) के साथ छेड़खानी और गाली-गलौच की गई। यह घटना परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज की है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। वहीं मामले के तहत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी लोग मौके पर से फरार हो गए। जल्द ही आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आशा वर्कर को जिम्मेदारी मिली है कि गैर राज्यों और विदेशों से लौटे लोगों का सर्वे किया जाए। सीएम के निर्देश पर आशा वर्करों को यह आदेश मिला था। ऐसे ही गोंडा जिले में अन्य राज्यों से कुछ लोग आए हैं।
आशा वर्कर ये सभी लोगों का सर्वे करने पहुंची थी। इस दौरान 5 लोगों ने आशा वर्कर के साथ सर्वे को लेकर बहस शुरू कर दी। आशा वर्कर ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। आरोपियों ने सर्वे के अभिलेख भी फाड़ दिए।
इतना ही नहीं आशा वर्कर के साथ गाली गलौच करते हुए छेड़खानी भी की। भौरीगंज क्षेत्र में बीना यादव के नेतृत्व में एक टीम लोगों का सर्वे कर रही थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS