कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर 'पार्टी धर्म' का पालन नहीं करने का लगाया आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर पार्टी धर्म का पालन नहीं करने का लगाया आरोप
X
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और वह पटना साहिब लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और वह पटना साहिब लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर 'पार्टी धर्म' का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एजेंसी एएनआई के मुताबिक एएनआई के मुताबिक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी शत्रुघ्न सिन्हा के रोड शो में शामिल हुए और 'पार्टी धर्म' का पालन किया। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने 'पार्टी धर्म' नहीं किया। राजनीति भारत का भविष्य है, संवेदनशीलता होनी चाहिए। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति को हल्के में ले रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बड़ी शालीनता (बड़ा दिल) है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए।

जैसा की आप जानते हैं लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ एसपी ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी को लेकर कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story