लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मायावती के छुए पैर, जानें आशीर्वाद में बुआ ने क्या कहा...

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच, समाजवादी पार्टी से कन्नौज सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बसपा प्रमुख मायावती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक रैली के दौरान पत्नी डिंपल यादव ने मायावती के पैर छुए। कन्नौज में रैली के दौरान मायावती ने कहा कि डिंपल हमारे परिवार की बहू हैं आप उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएं। उम्मीद है कि यहां की जनता उन्हें भारी मतों से जिताएगी।
#WATCH Samajwadi Party leader Dimple Yadav takes blessings of BSP chief Mayawati at a 'mahagathbandhan' rally in Kannauj, earlier today pic.twitter.com/ZGUny3aPET
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2019
वहीं रैली के दौरान डिंपल यादव ने कहा कि सपा के साथ बीएसपी का गठबंधन का यह फैसला सराहनीय है। मैं मायावती जी के जीवन से काफी प्रभावित हूं। उनका पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा है।
कन्नौज में सपा-बसपा-आरएलडी की साझा रैली हुई जिसमें मायावती के भतीजे आकाश यादव, बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह मौजूद रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS