Lok Sabha Elections 2019 : उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर मतदान आज, 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Lok Sabha Elections 2019 : उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर मतदान आज, 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
X
आम चुनाव 2019 (लोकसभा चुनाव 2019) के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों आज मतदान होगा। अप्रैल को इस चरण में राज्‍य की नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो होगा।

आम चुनाव 2019 (लोकसभा चुनाव 2019) के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर आज यानी 18 अप्रैल को नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीटोंं मतदान सुबहल सात बजे शुरू हो जाएगा। इन आठ सीटों पर 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 26 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 2014 के पिछले आम चुनाव में इन सीटों के लिए कुल 125 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 40 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे।

उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदाता संख्या

उत्तर प्रदेश की नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। जिनमें से 75,83,431 पुरूष और 64,92,326 महिला मतदाता हैं।

दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं की संख्‍या के हिसाब से आगरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कुल 19,04,706 मतदाता हैं। नगीना कुल 15,74,994 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है। राज्‍य में मतदान सुविधा के लिए दूसरे चरण में 16,162 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

80 लोकसभा सीटों में कुल मतदाता संख्या

उत्‍तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कुल 14,40,61,892 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें प्रवासी भारतीय और सेवा मतदाता अतिरिक्‍त हैं। इस बार के आम चुनाव में राज्‍य में सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल यानी आज हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story