Lok Sabha Election Result 2019 Uttar pradesh : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी पीछे

उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल दूसरे दौर की मतगणना के बाद अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी से करीब साढ़े सात हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।
वहीं, सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह से करीब छह हजार मतों से पीछे हैं। हालांकि रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह से करीब 20 हजार मतों से आगे हैं।
इसके अलावा पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 60 हजार मतों से और इलाहाबाद से इसी पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी भी करीब 18 हजार मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।
उधर, मैनपुरी से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और आजमगढ़ से पार्टी प्रत्याशी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी कन्नौज से आगे चल रही हैं। केन्द्रीय मंत्री अपना दल नेता अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर में मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं।
मुजफ्फरनगर से शुरुआत में पीछे चल रहे गठबंधन प्रत्याशी रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह करीब नौ हजार मतों से आगे हो गये हैं। अंतिम समाचार मिलने तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 54 पर भाजपा, 22 पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन तथा कांग्रेस, अपना दल और अपना दल-सोनेलाल एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS