लोकसभा चुनाव 2019 : वाराणसी सीट पर 70 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, पीएम मोदी को चुनौती देंगे ये 30 प्रत्याशी, देखें लिस्ट

देश की सबसे हाई प्रोफाईल वाराणसी लोकसभा सीट पर 70 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद अब चुनावी रणक्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी समेत 31 प्रत्याशी हैं। वाराणसी सीट पर 102 प्रत्याशियों ने 119 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें 70 प्रत्यशियों के 87 पर्चे किसी न किसी खामी के कारण खारिज कर दिए गए। खारिज पर्चो में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का भी नाम है।
वाराणसी लोकसभा सीट पर अब भाजपा के नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के अजय राय व सपा की तरफ से उतरी शालिनी यादव में मुकाबला है। इलाहाबाद के बाहुबली नेता व फूलपुर लोकसभा सीट के पूर्व सांसद अतीक अहमद भी निर्दलीय प्रत्याशी को तौर पर ताल ठोक रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी इस सीट पर करीब साढ़े तीन लाख वोटों से विजय हासिल की थी। उनके सामने दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़े थे जिन्हें 2 लाख 10 हजार वोट मिले थे।
वाराणसी लोकसभा सीट पर ये प्रत्याशी हैं मैदान में
1- नरेंद्र मोदी (भारतीय जनता पार्टी)
2- शालिनी यादव (समाजवादी पार्टी)
3- अजय राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
4- आशुतोष कुमार पांडे (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल)
5- ईश्वर दयाल (भारतीय सबका दल)
6- मनोहर आनंद राव पाटिल (निर्दल)
7- आशीन यु एस (इंडियन गांधियन पार्टी)
8- सुरेंद्र राजभर (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
9- सुनील कुमार (निर्दल)
10- राजेंद्र गांधी (निर्दल)
11- उमेश चंद्र कटिहार (अलहिंद पार्टी)
12- रामशरण विकास (इंसाफ पार्टी)
13- अनिल कुमार चौरसिया (जनहित किसान पार्टी)
15- राजेश (भारतीय सूर्य राष्ट्रीय अंबेडकर दल)
16- बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी (आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी)
17- अतीक अहमद (निर्दल)
18- हिना शाहिद (जनहित भारत पार्टी)
19- शेख मिराज बाबा (राष्ट्रीय मतदाता पार्टी)
20- मानव (निर्दल)
21- अमरेश मिश्रा (भारत प्रभात पार्टी)
22- श्याम नंदन प्रसाद (जनता पार्टी)
23- त्रिभुवन शर्मा (भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी)
24- राकेश प्रताप (भारती जनक्रांति दल डेमो)
25- अर्जुन राम शंकर मिश्रा (जन संघर्ष विराट पार्टी)
26- हरि भाई पटेल (आम जनता पार्टी इंडियन)
27- इसतारी सुन्नम (निर्दल)
28- राजकुमार सोनी (निर्दल)
29- मनीष श्रीवास्तव (निर्दल)
30- सजय विश्वकर्मा (कांशी राम बहुजन दल)
31- प्रेमनाथ मौलिक (अधिकार पार्टी)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS