लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन पर बोले राजनाथ सिंह, यूपी में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन पर बोले राजनाथ सिंह, यूपी में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं
X
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने गठंबधन को लेकर हमला बोला।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने गठंबधन को लेकर हमला बोला।

राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन यहां भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। मैं उस पर (सपा-बसपा-रालोद प्रत्याशी पूनम सिन्हा) टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।

आगे कहा कि क्योंकि मेरा मानना है कि चुनाव व्यक्तियों के बारे में नहीं हैं, बल्कि मुद्दों के बारे में हैं। इस चरण में यूपी की 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, पूनम सिन्हा, सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story