लोकसभा चुनाव 2019 : मायावती ने अखिलेश यादव को बताया नौसिखिया मुख्यमंत्री

यूपी के पूर्वांचल क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019) में जीत के लिए सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। इसी बीच भदोही लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में रैली कर रहीं मायावती ने अपने ही सहयोगी दल के प्रमुख अखिलेश यादव को नौसिखिया मुख्यमंत्री बता दिया।
भदोही के जिला मुख्यालय सरपतहां पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मायावती मंच साझा कर रहे थे। अखिलेश के बोलने के बाद बसपा सुप्रीमों ने बोलना शुरू कर किया उन्होंने इशारों में ही सपा प्रमुख को प्रशासनिक अनुभवहीन बता दिया। मायावती ने कहा कि अखिलेश पहली बार सीएम बने थे वह ब्यूरोक्रेसी की चालों से परिचित नहीं थे।
इसलिए ब्यूरोक्रेसी ने उन्हें खूब नचाया। मायावती ने रैली में जनता को संबोधित करते हुए सपा और बसपा ने भाजपा को रोकने के लिए ही गठबंधन किया है। साथ ही उन्होंने भदोही की जनता से वादा किया कि सरकार में वापसी करते ही इस जिले का नाम पहले जैसे संत रविदास नगर किया जाएगा।
सात ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा वर्तमान राज्य सरकार ने जिन जिलों के नाम बदले हैं उनके भी नाम पहले के अनुसार ही रखे जाएंगे। भदोही लोकसभा सीट(Bhadohi Lok Sabha Seat) पर छठे चरण के अन्तर्गत मतदान होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS