लोकसभा चुनाव 2019: अपने ही लोकसभा क्षेत्र में आखिरी दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे अखिलेश यादव, सपा ने बताया सत्ता की साजिश

लोकसभा चुनाव 2019: अपने ही लोकसभा क्षेत्र में आखिरी दिन प्रचार नहीं कर सकेंगे अखिलेश यादव, सपा ने बताया सत्ता की साजिश
X
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व आजमगढ़ से गठबंधन उम्मीदवार अखिलेश यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी ने करारा झटका देते हुए लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने से रोक लगा दिया है। सपा का आरोप है कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन ने अखिलेश के खिलाफ ये कदम उठाया।

प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अपने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ के सगड़ी, गोपालपुर, मेहनगर और आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सभाएं करनी थी पर सत्ता व प्रशासन की दुरभि संधि की आशंका के चलते उनके ये सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

आजमगढ़ के सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की आजमगढ़ सीट पर गठबंधन अजेय है, हार की हताशा में सत्ता के दबाव में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाओं, खासतौर से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से चुनाव को रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा है। इसीलिए प्रचार समाप्त होने में दो दिन शेष रहते चुनाव मद में होने वाले खर्च की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया है।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चुनाव खर्च की दरों में संशोधन जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र का विषय है। बता दें कि आजमगढ़ सीट पर सपा प्रमुख का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है। 12 मई को इस लोकसभा में वोट डाले जाएगें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story