गोरखपुर में आज होगा सियासी घमासान, सीएम योगी और अखिलेश यादव करेंगे रैली

गोरखपुर में आज होगा सियासी घमासान होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में एक सार्वजिनक रैली को संबोधित करेंगे। तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में आज गोरखपुर पहुंच कर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी स्टार रवि किशन चुनावी मैदान में उतारा है। सीएम योगी आज करीब 10 बजे गोरखपुर में एक सार्वजिनक रैली को संबोधित करेंगे और रवि किशन के लिए वोट मांगेंगे।
तो वहीं अखिलेश यादव सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार राम भुआल निषाद के लिए वोट मांगेंगे। बता दें कि गोरखपुर लोकसभा सीट भाजपा और विपक्ष, दोनों के लिए अहम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS