लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी के कुछ नेता हुए नजरबंद, वोटिंग के दौरान गड़बड़ी फैलाने का संदेह

उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस की उन लोगों पर विशेष नजर है, जिन पर मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने का संदेह है।
सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव के प्रतिनिधि गुड्डू सक्सेना ने हालांकि सोमवार को दावा किया कि सपा के कुछ नेताओं को नजरबंद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि नहीं की।
कुमार ने कहा कि जिन लोगों पर शक है कि उनकी ओर से चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है, पुलिस—प्रशासन उन पर नजर रख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह किसी पार्टी विशेष की बात नहीं है बल्कि ऐसे सभी लोगों पर निगाह रखी जा रही है, जिनकी ओर से गड़बड़ी की आशंका है।
उधर सक्सेना ने बताया कि उन्होंने पर्यवेक्षक से मिलकर इस बारे में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने दावा किया कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सपा नेताओं को जिला प्रशासन ने कल रात में ही लाल कार्ड देकर घरों में नजरबंद कर दिया। उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि वे कहीं आ जा न सकें। सक्सेना ने कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS