लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में अखिलेश बोले- 'वो कागज में पिछड़े हम जन्म से ही पिछड़े'

लोकसभा चुनाव 2019: मैनपुरी में अखिलेश बोले- वो कागज में पिछड़े हम जन्म से ही पिछड़े
X
लोकसभा चुनाव के बीच मैनपुरी में सपा-बसपा और आरएलडी की साझा रैली के दौरान मायावती ने कहा कि मुलायम ने सभी वर्ग के लोगों को जोड़ा।

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एकजुट हुए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की निगाह अब तीसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों पर है। इसी क्रम में मैनपुरी का क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान में 24 साल बाद गठबंधन की छांव में मुलायम सिंह यादव व बसपा प्रमुख मायावती मंच साझा कर रहे हैं। मंच पर आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री व मुलायम के बेटे अखिलेश यादव भी हैं।

लाइव अपडेट..

- समाजवादियों ने यूपी में सही व्यवस्था दी है।

- वो कागज में पिछड़े हम जन्म से ही पिछड़े।

- आज यूपी की कानून व्यवस्था चौपट है। देश के किसान, युवा, अल्पसंख्यक दुखी हैं। लोगों के साथ धोखा हुआ है।

- गठबंधन ने आपको दिल्ली के करीब ला दिया है।

- देश अभी नाजुक दौर से गुजर रहा है। हमें चौकीदार की कुर्सी छिननी है।

- यह चुनाव गरीबों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों, पिछड़ों का भविष्य है।

- ये चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, अब देश को नया प्रधानमंत्री चाहिए। नया पीएम बनेगा तभी नया भारत बनेगा।

- नेता जी और मायावती का यहां एक साथ आना ऐतिहासिक क्षण हैं।

- अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती को दिल से धन्यवाद, जो यहां आज उपस्थित हैं।

- दो चरणों में ही भाजपा की हालत खराब।

- धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रही है भाजपा।

- भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए जनता नशे में चूर। हम भाजपा को किसी भी हालत में सत्ता में नहीं आने देंगे।

- हम गरीब और बेरोजगारों को स्थाई नौकरी के साधन देंगे।

- कांग्रेस ने भी अपने वादों को पूरा नहीं किया। ये लोग गरीबों का वोट लेने के लिए घूम रहे हैं। कांग्रेस की न्याय योजना सिर्फ दिखावा है।

- किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए क्या? मोदी सरकार ने कालेधन पर लोगों को ठगा।

- अच्छे दिन का चुनावी वादा खोखला साबित हुआ। गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों को छला गया।

- इस बार चौकीदार की नई नाटकबाजी नहीं बचा पाएगी।

- भाजपा अपनी गलत नीतियों की वजह से सत्ता से जाएगी।

- मुलायम के एकमात्र उत्तराधिकारी अखिलेश यादव हैं।

- नकली पिछड़ों के चलते लाखों पद खाली हैं।

- मुलायम ही पिछड़ों के असली नेता हैं। नकली लोगों से धोखा न खाएं।

- मुलायम मोदी की तरह फर्जी पिछड़े वर्ग की तरह नहीं हैं।

- मुलायम ने समाज के सभी लोगों को जोड़ा।

- मायावती ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुलायम सिंह जी यहां से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

- सपा के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी की चुनावी सभा में कहा कि भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव में हम जीत दर्ज करेंगे। मैनपुरी के लोगों को संबोधित करते हुए कहे कि पहले से भी भारी मतों से मुझे विजयी बनाना। आप लोगों के कहने पर आखिरी बार चुनाव लड़ रहा हूं। इस दौरान मुलायम ने मायावती का अभिनंदन भी किया।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story