लोकसभा चुनाव 2019: पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव 2019: पूनम सिन्हा के लखनऊ से चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
X
लखनऊ में सपा- बसपा और आरएलडी के उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है।

लखनऊ में सपा- बसपा और आरएलडी के उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा है कि हां किसी को भी चुनाव लड़ना चाहिए, यही तो हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम पूरी प्रतिष्ठा के साथ चुनाव लड़ेंगे, तहजीव जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है उसको भी हम कायम रखेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। लेकिन उनकी पत्नी पूनम सिन्हा आज डिंपल यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है।

पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों से मिली जनाकरी के मुताबिक पूनम सिन्हा 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story