लोकसभा चुनाव 2019 : सपा ने फूलपुर से पंधारी यादव को मैदान में उतारा, भाजपा की केसरी देवी पटेल से होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव 2019 : सपा ने फूलपुर से पंधारी यादव को मैदान में उतारा, भाजपा की केसरी देवी पटेल से होगा मुकाबला
X
समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने पंधारी यादव को यहां से चुनावी अखाड़े में उतारा है।

समाजवादी पार्टी ने आज फूलपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने पंधारी यादव को फूलपुर लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने यह जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर एकांउट से दी है।

बता दें कि फूलपुर से भाजपा ने केसरी देवी पटेल को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस खुद चुनाव न लड़कर यह सीट अपना दल गठबंधन को दे दी है। गठबंधन ने पंकज निरंजन को यहां से टिकट दिया है।

जिनका मुकाबला अब सपा उम्मीदवार पंधारी यादव से होगा। जैसा की आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए सपा-बसप- आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

फूलपुर संसदीय क्षेत्र में ओबीसी वोटर सबसे अधिक हैं। इनमें पटेल मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसी कारण भाजपा और अपना दल-कांग्रेस गठबंधन ने यहां से पटेल प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारा है।

इस क्षेत्र में कुल 19,75,219 वोटर हैं। जिसमें पुरुष मतदताओं की कुल संख्या 1083213 जबकि 891797 महिला थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 209 है। मालूम हो कि यहां लोकसभा के छठवें चरण यानि 12 मई को मतदान होगा।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story