लोकसभा चुनाव 2019 : स्मृति ईरानी ने आग बुझाने के लिए हैंडपंप चलाकर की मदद, वायरल हुआ वीडियो

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अमेठी पहुंची हैं। यहां पर चुनाव प्रचार कर रही स्मृति ईरानी को जैसे ही पता चला कि मुंशीगंज के पश्चिम दुआरा गांव में आग लगी है तो वह तत्कला वहां पहुंची।
यहां पहुंचकर स्मृति ईरानी ने हैंडपम्प चलाकर बाल्टियों को भरा और आग बुझाने में लोगों की मदद की। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को ढांढस भी बंधाया। स्मृति ईरानी की इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH Amethi: Union Minister and BJP Lok Sabha MP candidate from Amethi, visits the fire-affected fields in Purab Dwara village; meets the locals affected. Fire-fighting operations are still underway pic.twitter.com/JARKp5k2mh
— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2019
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज दुआरा के गोवर्धनपुर गांव के सीवान में गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से आग दूर तक फैलती गई। जैसी ही आग जानकारी स्मृति ईरानी को लगी वैसी ही वह चुनाव प्रचार का कार्यक्रम छोड़कर घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।
जलती फसल देख वह भावुक हो गईं और हाथ में बाल्टी लेकर स्वयं आग बुझाने में जुट गईं। इस दौरान उन्होंने हैंडपंप चलाकर लोगों की बाल्टियों में पानी भी भरा। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं गांव के लोग भी फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही स्वयं आग बुझाने में जुट गए। आग की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS